{"_id":"61857bbabfe777627a338486","slug":"govardhan-worship-done-in-homes-and-cowsheds-shamli-news-mrt5636486140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और गोशालाओं में हुई गोवर्धन की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और गोशालाओं में हुई गोवर्धन की पूजा
विज्ञापन
शामली गौशाला में गोबर से तैयार करे गोवर्धन महाराज।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गोवर्धन के त्योहार पर जिले में मंदिरों, घरों और गोशाला भवनों में गोबर का गोवर्धन बनाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह अन्नकूट के भंडारे आयोजित प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के गुजरातियान में काका परिवार में गोवर्धन के त्योहार पर गोबर का गोवर्धन बनाकर विधि-विधान पूजा-अर्चना की गई। श्री हनुमान धाम के पंडित देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, रामकुमार, विनीत कुमार आदि ने काका परिवार के विजयशर्मा, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, करुण, चंचल, आयुष द्विवेदी को पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अन्नकूट के भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में भाजपा नेता हरवीर मलिक, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, मानस संगल, राजन बत्रा, डॉ. राकेश सिंघल आदि ने हिस्सा लिया।
शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान मंदिर, हनुमान धाम, बलभद्र मंदिर, भाकूवाला, गुलजारी वाला मंदिर, शिवगंज में शिव मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। कमला कॉलोनी विकास समिति की ओर गन्ना सोसायटी के पास स्थित लायंस भवन में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रुप में समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल रहे। मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल, राजीव गोयल सभासद, संरक्षक अशोक बंसल, अरुण बंसल, सचिव संगीत गोयल, कोषाध्यक्ष सुशील सिंघल, मनोज कुच्छल, विक्रांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर के सती वाला मंदिर में नई गोशाला प्रांगण में गोवर्धन पूजा की गई। बाद में गोशाला समिति की ओर से अन्नकूट के भंडारे में प्रसाद वितरण किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष पवन संगल, सजय मित्तल, सचिव राजेंद्र गर्ग, संरक्षक अरुण संगल, मुकेश मौजूद रहे। जलालाबाद कस्बे के गांधी चौक राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा, धर्मशाला, पंजाबी सत्संग भवन, राधा कृष्ण मंदिर बौहरान, राधा कृष्ण मंदिर राम रतन मंडी आदि धर्म स्थानों में अन्नकूूट भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया गया। पंडित चंद्रमोहन शास्त्री, पंडित प्रणव भारद्वाज ने घरों में पूजन कराया।
गढ़ीपुख्ता कस्बे में शुक्रवार शाम को गोवर्धन पूजा पर आवश्यक वस्तु एवं कृषि यंत्र रखकर पूजा-अर्चना की गई। झिंझाना कस्बे के गोवर्धन के अवसर पर मोहन जोहड़ के अलावा शैलेंद्र मित्तल के नेतृत्व में तितरों वाली धर्मशाला, पंचमुखी शिव मंदिर आदि स्थानों पर अन्नकूट भंडारे में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। मोहन जोहड़ पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रमेश गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेद्र तोमर आदि भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
उधर, कांधला के मोहल्ला रायजादगान स्थित मंदिर माता शाकंभरी देवी भवन कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में गोवर्धन पूजन और अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर राजीव शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, मनोज, दीपक सभासद, जाहिद राज, प्रधान बबला सैनी मौजूद रहे। वहीं नगर के प्राचीन मराठा कालीन शिव मंदिर, माता शीतला मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित आदि मंदिरों में अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया।