{"_id":"6a2565ce8f60cc29620d9c39","slug":"got-information-about-the-method-of-seeing-the-deity-shamli-news-c-14-1-mrt1002-1210488-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: देव दर्शन विधि की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: देव दर्शन विधि की जानकारी ली
Sun, 07 Jun 2026 06:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशाल संस्कार शिविर में 75 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में महावीर जयंती भवन में 164वें प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन सौरभ जैन सर्राफ के संयोजन में किया गया। शिविर में 75 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और देव दर्शन विधि की जानकारी प्राप्त की।
देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं कराईं। गौरव जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य श्री पवन जैन एवं श्री वैभव जैन (ब्रह्मपुरी) परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रॉ द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार की विजेता कु. अन्या जैन पुत्री श्री सचिन जैन रहीं, जिन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। बाद में बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। सौरभ जैन ने बताया कि अगला शिविर 14 जून, रविवार को महावीर जयंती भवन में आयोजित किया जाएगा।