फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gorakhnath, Jaharveer Gogapir temple of Atta village will be beautified

Shamli News: मुख्यमंत्री पर्यटक योजना में आट्टा गांव के गोरखनाथ, जाहरवीर गोगापीर मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhnath, Jaharveer Gogapir temple of Atta village will be beautified
मुख्यमंत्री पर्यटक  योजना में शामिल  शामली जिले का कांघला क्षेत्र का आट्टा गांव का  गुरु  गोखना
शामली। मुख्यमंत्री पर्यटक योजना के तहत कांधला क्षेत्र के आट्टा गांव स्थित गोरखनाथ, जाहरवीर गोगापीर मंदिर को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का 67 लाख 65 हजार रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए यूपी आवास विकास परिषद सहारनपुर इकाई को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
विज्ञापन




कैराना–कांधला और खतौली मार्ग पर स्थित आट्टा गांव में करीब तीन बीघा भूमि में गोरखनाथ- जाहरवीर गोगापीर मंदिर के साथ-साथ राधाकृष्ण, रामदरबार और महाकाली मंदिर भी विराजमान हैं। सावन और भादो माह में जाहरवीर गोगापीर की विशेष पूजा-अर्चना के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

बताया गया कि दो साल पहले भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद आट्टा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पर्यटक योजना में आट्टा गांव के मंदिर परिसर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा था। अब मंदिर टीन शेड, यज्ञशाला, महंत का आवास समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल है। लोक निर्माण विभाग भवन खंड लखनऊ के अधीक्षण अभियंता पवन वर्मा का कहना है कि आवास विकास परिषद सहारनपुर इकाई की ओर 12 फरवरी को आनलाइन टेंडर की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed