{"_id":"67b780cf47c1dbb17f00c31e","slug":"google-is-showing-jewelry-designs-long-sets-are-the-first-choice-of-brides-shamli-news-c-26-1-sal1002-137266-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गूगल दिखा रहा गहनों के डिजाइन, लांग सेट बना दुल्हनों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गूगल दिखा रहा गहनों के डिजाइन, लांग सेट बना दुल्हनों की पहली पसंद
विज्ञापन
- दुल्हनों में लांग सेट, शॉर्ट सेट, चिक सेट, एंटी सेट और चोकर सेट की अधिक डिमांड
- सहालग का सीजन शुरू होने के बाद से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, डिजाइन दिखाकर मांग रहीं गहने
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में शादियों का सीजन शुरू हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। दुल्हन अपने सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। गूगल से नए-नए डिजाइन पसंद कर आकर्षक गहनों की डिमांड कर रहीं हैं। जिस कारण दुकानदारों को भी उन जैसे डिजाइन उपलब्ध कराने में मुश्किल हो रही है।
शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होने के बाद कपड़ों से लेकर सराफा बाजार में भीड़ बढ़ गई है। खरीदारी के लिए फैमिली के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी निकल रहे हैं। मंगलसूत्र के साथ लांग सेट सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा शॉर्ट सेट, चोकर सेट, गुलबंद भी खूब बिक रहे हैं। सराफा बाजार में डायमंड के गहने भी मौजूद है। हालांकि, शादियों के लिए इसकी डिमांड कम है। पांच फीसदी ग्राहक ही इसे देख रहे हैं। डायमंड की अंगूठी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। महिला सावित्री, पूजा, मनोरमा का कहना है कि लांग सेट उनकी पहली पसंद है।
- नए डिजाइन के मंगलसूत्र की मांग
शादी वाली युवतियां गहनों में नए-नए डिजाइन मांग रहे हैं। 70 फीसदी महिला गूगल से फोटो दिखाकर मांग कर रहे हैं। उनकी मनपसंद डिजाइन मिलती है तो ठीक, अन्यथा ऑर्डर लेकर बनवाया जाता है। गहनों के आइटम लगभग कॉमन होते हैं, बस डिजाइन बदलती हैं। मंगलसूत्र तक में महिला नए डिजाइन मांग रहे हैं। - रोहित, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
- 10 फीसदी युगल खुद कर रहे खरीदारी
शादी के लिए गहनों की खरीदारी ज्यादातर तो परिवार ही करते हैं, लेकिन अब 10 फीसदी युगल भी खरीदारी करने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा लांग सेट यानी रानी हार पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सोने की चूड़ी, कड़े, कान के टॉप्स मांगते हैं। कान के टॉप्स में नए-नए डिजाइन दिखाकर ऑर्डर पर बनवाने पड़ रहे हैं। -मनीष गोयल, सराफा कारोबारी।