फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods worth two lakh rupees stolen from 18 tubewells in a single night.

Shamli News: एक ही रात में 18 नलकूपों से दो लाख रुपये का सामान चोरी

Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Goods worth two lakh rupees stolen from 18 tubewells in a single night.
शामली। शहर कोतवाली के गांव बहावड़ी में एक रात में किसानों के 18 नलकूपों से लगभग दो लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को चोरों ने गांव बहावड़ी निवासी किसान सहंसरपाल, जयवीर सिंह, रविंद्र कुमार, राकेश, वीरपाल, देवेंद्र, अनंगपाल, कविंद्र, पंकज, अंकित, योगेश, रणधीर, हरपाल, सौरण व उधल के अलावा गांव भाजू व माजरा के एक-एक किसान के नलकूप से केबल, कटआउट और स्टार्टर से तांबे का कीमती सामान चोरी कर लिया। किसानों ने बताया कि एक नलकूप पर 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि आठ दिन पहले गांव लांक में कई नलकूपों से इसी तरह कीमती सामान चोरी किया गया। एक महीना पहले चूनसा व भाजू आदि गांवों में नलकूपों पर चोरी की वारदातें हो चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने शहर कोतवाली को तहरीर देने के साथ ही डीएम शामली, डीआईजी सहारनपुर और आईजी मेरठ को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed