फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods burnt due to fire at two different places

Shamli News: अलग-अलग दो स्थानों पर लगी आग से जला सामान

Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt due to fire at two different places
शामली/गढ़ीपुख्ता। शहर के धीमानपुरा स्थित निजी अस्पताल के जेनरेटर में आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, गांव गंदेवड़ा में घर में आग लगने से कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला धीमानपुरा स्थित निजी अस्पताल की छत पर रखे जेनरेटर में शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। उधर, थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा के ग्राम निवासी जोगेंद्र ने बताया वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। शनिवार कि रात्रि में अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान पर सोया हुआ था। देर रात में जलने की गंध आने से सभी की आंखें खुली तो देखा की नीचे कमरे में आग की लपटे उठ रही थी। आस-पडोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र सभी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक समेत सभी कागज, कपड़े, नकदी व कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन

बाइक चोरी
कैराना। मोहल्ला आलकला निवासी वसीम अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उसने बाइक मायापुर रोड पर स्थित ईंट भट्ठे के पास अपने खेत पर खड़ी कर रखी थी। इस दौरान उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed