कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को रासेयो की द्वितीय और तृतीय इकाइयों के संयुक्त सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर अच्छा कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अध्यापक डॉ. भूमेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि और दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का कार्य समाज में चेतना का प्रसार करना और छात्रों के बोध जगत का विस्तार करना होता है। रिया, सृष्टि, प्राची, अवनी, चीनू, सपना और आकिल द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। अंकित, राहुल, हर्ष, इंसार, सागर, गौरव आदि ने मिल कर अंधेर नगरी नाटक प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ प्राध्यपक डॉ. योगेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए श्रेष्ठ स्वयंसेवकों सागर, आकिल, दीपू वर्मा, रवि और अवनी सैनी को पदक देकर सम्मानित किया। रासेयो की द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। समारोह में डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र विकल, सुभाष, गौतम कुमार, कृष्णपाल, मसीचरण, गौरव आदि मौजूद रहे।