फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   God resides inside all living beings: Harish

परमात्मा सभी जीवों के अंदर विराजमान : हरीश

Sun, 17 Apr 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
God resides inside all living beings: Harish
शामली वीवी इंटर कॉलेज में निरंकारी संत समागम में संत हरीश अरोरा मुजफ्फरनगर से आशीर्वाद लेते श्र? - फोटो : SHAMLI
शामली। संत निरंकारी मिशन की ओर से वीवी इंटर कॉलेज में रविवार को विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित किया गया। मौके पर मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक हरीश अरोरा ने कहा कि निराकार रूप की सेवा से जीवों के कष्ट खत्म होते हैं। परमात्मा स्थिर है, जगत में व्याप्त है और सभी जीवों के अंदर विराजमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर जीव को वह केवल भक्ति में देखने की इच्छा होती है। भगवान के प्रति समर्पण भाव होना चाहिए। परमात्मा सभी का ध्यान रखकर सभी का कल्याण करता है। मनुष्य योनी सर्वश्रेष्ठ होती है। सद्गुरु की प्रेरणा से मनुष्य योनी प्राप्त होती है। जितनी सांसें मनुष्य और हर जीव के अंदर है, परमात्मा की कृपा से प्राप्त होती है। केवल मनुष्य योनि में हम परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मनुष्य योनि के लिए देवता भी तरसते हैं। जब कोई गुरु से जुड़ जाता है, तो उस पर गुरु की कृपा निरंतर बनी रहती है और कष्टों का निवारण होता है। निरंकारी के बिना कुछ नहीं होता। मरने का दुख छोड़कर जीने की कला सीखे। पूर्ण समर्पण के साथ सेवा करें। गुरु की कृपा प्राप्त करें। संचालन डॉ. राजकुमार सिंह ने किया। मौके पर निर्देश कुमार, सोनिया, कृष्ण पाल, राम प्रसाद, बाबूराम, माया, लता, पूर्ण, सुषमा, विजय नरेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed