फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   God is happy by helping the poor

Shamli News: गरीबों की मदद करने से खुदा होता है खुश

Sun, 23 Apr 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
God is happy by helping the poor
शामली कैराना रोड पर ईदगाह में नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग
शामली/ बाबरी। शहर में कैराना रोड़ स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से ही अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब आठ बजे ईदगाह में मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा करा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ कराई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

तकरीर में मौलाना शौकीन ने कहा कि गरीबों की मदद करने से खुदा खुश होता है। इसलिए अपने आसपास के गरीबों का ध्यान रखो। उन्होंने युवाओं को स्टंट न करने की ताकीद किया। ईदगाह के अलावा शहर के तिमरशाह, चांद मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद और मदरसा इमदादिया सहित विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा कराई गई। उधर, ईदगाह के बाहर कैंप में एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ बिजेंद्र भड़ाना और ईओ रामेंद्र सिंह ने लोगों ने ईद की बधाई दी। खेल खिलौनों की दुकानें लगाई गई, जिन पर बच्चों ने जमकर खरीदारी की। नमाज ईदगाह के भीतर ही पढ़ी गई। नमाज के बाद जब लोग अपने घरों की ओर निकले तो करीब एक घंटे तक यातायात रोका गया। इसके अलावा बाबरी, कैड़ी, बुटराड़ा और खानपुर गांव में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद के चेयरमैन प्रत्याशी विजय कौशिक, बसपा प्रत्याशी धर्मवीर निर्वाल भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अमन-चैन की दुआ मांगी
थानाभवन। ईद उल फितर की नगर में ईदगाह पर प्रातः 8 बजे मुफ्ती मुजफ्फर उल इस्लाम ने नमाज अदा कराते हुए हजारों लोगों ने नगर व देश में अमन ओ चैन की दुआ मांगी मुफ्ती मुजफ्फर उल इस्लाम ने कहा पाक रमजान महीने में रोजा रखा उसका लाभ तब ही मिलेगा। जब सभी हम सब अमन चैन तथा भाई चारे के रास्ते पर चलेंगे। सभी को आपसी भाईचारे से रहना है अपने गुनाहों से तौबा करो गरीब के लिए जकात करो इससे पूर्व खानका मदरसे पर मौलाना सैयद मुफ्ती उजेफा ने नमाज अदा कराई, मोहल्ला खैल स्थित मदरसे में मोहम्मद फैजान ने नमाज अदा कराई। जामिया मिलिया अशरफिया दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कारी अशरफ अली, अमरूदों वाली मस्जिद में मौलाना मसिउल्लाह ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस विभाग व खुफिया तंत्र पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाह पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मी उमस को देखते हुए पेयजल आदि के स्टाल लगा रखे थे।
ऊन तिराहे पर ईद की नमाज हुई अदा, हर्षाेंल्लास के साथ मना ईद का त्योहार

चौसाना। जिजौला में बड़ी ईदगाह सहित क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों में सुबह आठ बजे ईद की सामूहिक नमाज पढ़ी गई। मौलाना अथर हसन ने ईदगाह पर नमाज अदा कराई।

मौलाना अथर हसन की ओर से मुल्क में अमन, चैन खुशहाली की दुआ की गई और नमाज अदा कराई गई। लोगो ने ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।


ईदगाह के जीर्णोद्धार के लिए इकट्ठा हुए लाखों रुपये
चौसाना। जिजौला में ईदगाह अभी पूर्ण नहीं हुई है। ईद की नमाज के बाद लोगों ने इमदाद की और लोगो के अथक प्रयास से लाखों रुपये ईदगाह के जीर्णोद्धार के लिए चंद मिनटों में एकत्र हो गए। मौलाना अथर हसन ने लोगों को ईदगाह की मुबारकबाद दी और इमदाद के लिए शुक्रिया कहा।
खुदा की बारगाह में झुके हजारों सिर
झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज मौलाना अकरम साहब ने अदा कराई। जहां एक साथ हजारों सिर खुदा की बारगाह में झुके। नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बच्चे, बुजुर्ग और जवान हर किसी के चेहरे पर ईद-उल-फितर की खुशी नजर आई। सजे-धजे कपड़ों में सुबह हर किसी के कदम ईदगाह की तरफ बढ़ते दिखे। नमाज के बाद लोग अपने घरों को पहुंचे। यहां छोटे बच्चों को ईदी के रूप में पैसे और गिफ्ट दिए गए। सुरक्षा के लिए ईदगाह पर झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान और ऊन एसडीएम विजय शंकर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आसपास फोर्स की तैनाती गई थी तथा मेरठ करनाल हाईवे की एक लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया हुआ था। निकाय चुनाव प्रत्याशियों ने ईदगाह स्थल पर पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।
भाईचारे के साथ मनाया गया ईद पर्व
कांधला। कस्बे में ईद उल फितर का त्योहार आपसी भाईचारे प्रेम के साथ मनाया गया। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज मौलाना राशिद ने अता कर देश में अमन-चैन की दुआ की गई। इस दौरान हजारों लोग ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए मौजूद रहे। ईद उल फितर के पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नजर रखी है।
शनिवार की सुबह करीब 7:45 बजे ईद उल फितर की मुख्य नमाज ईदगाह के मैदान में की गई। ईदगाह के इमाम हजरत मौलाना नुरूल राशिद हसन ने ईद की नमाज को अदा कराते हुए दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। ईदगाह के इमाम मौलाना हजरत नुरुल राशिद ने ईदगाह मैदान में उपस्थित हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों को तकरीर करते हुए कहा कि ईद प्रेम सौहार्द बांटने का पर्व है। गरीब बेसहारा परिवारों को ईद के पर्व मदद करते हुए ईद खुशियां बांटने से खुदा खुश होता है।


कोई काम करने से किसी को दिक्कत हो तो मत करो


जलालाबाद। कस्बे की ईदगाह सहित नगर की अन्य कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना आरजू मियां, मोलवियों वाली मस्जिद में मौलाना शारिक, जामा मस्जिद में मौलाना ऐनुलहक, मदरसे वाली मस्जिद में मौलाना शोएब द्वारा पढ़ाई गयी। नमाज के बाद देश की तरक्की व अमन चैन की दुआ की गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हिन्दू मुस्लिम सभी ने एक दूसरे ईद की मुबारकबाद देते हुए शीर का स्वाद लिया। छोटे छोटे बच्चों ने ईदगाह के पास लगी हुई दुकानों से खरीदारी करते हुए ईद का जमकर लुत्फ उठाया। उधर हसनपुर लुहारी ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज सुबह आठ बजे तय समय पर हुई है। ईद की नमाज हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मदरसा नूरिया के नाजिम मौलाना राशिद कासमी ने कराई है। इस मौके पर पुलिस टीम और गांव के जिम्मेदार निसार अहमद, भोलू चौधरी, सदाकत राव, शन्नो वकील, सलीम प्रधान, आरजू चौधरी, इंतजार राव, अकरम त्यागी, मौलाना निसार, कारी नियाज आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed