फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   global handwashing day

हाथों की गंदगी बीमारियों को न्यौता

Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
global handwashing day
global handwashing day
शामली। हाथों की गंदगी स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। दैनिक कार्यों के करने के दौरान हाथों में कीटाणु लग जाते है। अगर हाथ पानी से अच्छी तरह से साफ नहीं करते तो ये कीटाणु शरीर के अंदर चल जाते है और कई तरह के रोगों को जन्म देते है। इससे स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसलिए सेहत के लिए हाथ धोना जरूरी है।
विज्ञापन

हाथों की सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता होना आवश्यक है। अगर हाथ साफ नहीं रहेंगे तो इसका सीधा सा मतलब बीमारियों को न्यौता देना है। एसीएमओ एवं संचारी रोग के नोडल अधिकारी डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को हाथों की सफाई रखना जरूरी है। बड़ों की अपेक्षा बच्चे धूल मिट्टी में अधिक खेलते है, जिससे उनके हाथों में कीटाणु होने की ज्यादा संभावना रहती है। हाथों की सफाई न होने पर गंदगी सीधे पेट में जाती है। इससे पेट की बीमारियां, जुकाम, खांसी और बुखार तक हो जाती है। इसलिए हाथों को साफ रखने की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर सीएचसी और पीएचसी पर लोगों को हाथ साफ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

नाखूनों और हाथ की लकीरों में छिपे रहते है कीटाणु
बाल रोग विशेषज्ञ डा. वेदभानू मलिक का कहना है कि हाथ धोना सेहत के बहुत जरूरी है। बीमारियों से बचना है तो हाथों की सफाई बहुत जरूरी है। खासतौर से बच्चों के लिए। लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। कई बार हम हाथ धोते है, लेकिन उसके बाद भी कीटाणु छिपे रह जाते है। विशेष तौर से नाखूनों और हाथ की लकीरों के बीच कीटाणु छिपे रहते है। इसलिए हाथ को मलकर अच्छी तरह साफ पानी में धोना चाहिए। साफ हाथ रहेंगे तो संक्रमित बीमारियां होने का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के बिना भी हाथ साफ रख सकते है
पानी की उपलब्धता न होने पर बाजार में कइ तरह के उत्पाद विकल्प के तौर में मौजूद है, जिससे पानी के बिना भी हाथ साफ रखे जा सकते है। इनमें हैंड सैनिटाइजर, वाइप्स और टिशू पेपर्स आदि शामिल है।
हाथ धोने का तरीका
हाथों को पहले साफ और गुनगुने पानी से गीला करें। इसके बाद गीले हाथों पर साबुन या लिक्विड लगाकर झाग बनाए। फिर दोनों हाथों को करीब 20 सेकेंड तक अच्छे से मले। दोनों हाथों की हथेलियों के साथ-साथ हाथ के पिछले भाग, उंगलियों के बीच में और नाखूनों को भी रगड़े। इसके बाद पानी से अच्छी तरह से धोएं। धोने के बाद हाथों को सूखे तौलिये या एयर ड्रायर से सुखाएं। अपना रुमाल या तौलिया ही प्रयोग करना अच्छा रहता है।

हाथ धोने के समय
खाना पकाने, खाना खाने और खाना परोसने के पहले और बाद में।
शौच के बाद हाथ अवश्य धोएं।
नाक, मुंह या हाथ लगाकर छींकने के बाद।
टायलेट जाने या डायपर बदलने के बाद।
पालतू जानवर से खेलने के बाद।
बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद।
हाथ धोने का सेहत से सीधा संबंध है। हाथों की सफाई करने में जो समय लगता है, वह कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अच्छी तरह से हाथ साफ न करने पर दिमागी बुखार, इन्फलूएंजा, हेपेटाइटिस ए और संक्रामक रोग दस्त आदि होते हैं। आशाओं को भी इसकी ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे महिलाओं को सफाई लगातार जागरूक करते रहे। -डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed