फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Giving good education to build children's future

अच्छी शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य का निर्माण करें

Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Giving good education to build children's future
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठे नवनियुक्त अध्यापक - फोटो : SHAMLI
अच्छी शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य का निर्माण करें
विज्ञापन

शामली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित जिले के 115 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
शासन स्तर से जिले में 153 सहायक अध्यापक के चयन की सूची उपलब्ध हुई थी। आरके इंटर कालेज में दो दिन चली काउंसिलिंग में 145 ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा कराएं थे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने 115 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बनाए। ये बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर अच्छा प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर देश, प्रदेश और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन हो रहा है। स्कूलों अच्छी शिक्षा देने का काम किया जा रहा हैं। मौके पर प्रभारी डीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, बीएसए गीता वर्मा, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस्तावेजों में विसंगति मिलने पर रोके नियुक्ति पत्र
बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद जांच कमेटी द्वारा 30 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र में विसंगति होने के कारण नियुक्ति पत्र रोके गए हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को अवगत कराया गया है। परिषद से जो भी दिशा निर्देश मिलने पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर डायट बनाने की मांग
शामली। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल, जिला संयोजक नितिन पंवार, जिला सह-संयोजक पवन कुमार ने प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल को ज्ञापन देकर बताया कि जनपद शामली को बने हुए 10 साल हो गए है, लेकिन अभी तक डायट का निर्माण नहीं हुआ है। जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण के लिए मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है, इससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पूर्व डायट का निर्माण गांव कादरगढ़ में होना प्रस्तावित हुआ है, जो जनपद मुख्यालय से करीब 36 किमी दूर है। वहां पर आवागमन की सुविधा नहीं है। इससे महिला शिक्षिकाओं को वहां जाने में परेशानी होगी। उन्होंने प्रभारी मंत्री से जिला मुख्यालय पर डायट का निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर संजीव खोखर, आदित्य कुमार, उधम सिंह, मनीष जावला, धीरेंद्र, चंद्रपाल और विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed