{"_id":"6651026cc8b3efdb15079294","slug":"give-25-thousand-connection-will-be-provided-shamli-news-c-26-1-sal1002-121554-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 25 हजार दो, कनेक्शन दिला दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 25 हजार दो, कनेक्शन दिला दिया जाएगा
Sat, 25 May 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 25 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
शामली। भले ही सरकार लोगों को समय पर कनेक्शन देने से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए योजनाएं चला रही हो मगर कुछ दलाल विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर ही योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। झटपट कनेक्शन योजना के तहत दस दिन के बजाए एक से लेकर डेढ़ माह तक लोगों को चक्कर कटाए जा रहे हैं। दलाल कनेक्शन दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये तक की मांग कर रहे है। योजना के नाम पर रुपयों के मांगने की शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों तक पहुंची तो खलबली मच गई। मामले में जांच बैठा दी गई है। इस तरह के मामलों की बानगी...
केस-1
टिटौली के रहने वाले रविंद्र कुमार ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत करते हुए बताया कि उसने 12 दिन पूर्व झटपट कनेक्शन योजना के तहत नलकूप के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। सिक्योरिटी की राशि भी जमा करा दी। आरोप है कि उसे अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। आरोप लगाया कि जेई का कोई जानने वाला दलाल उससे 25 हजार की मांग कर रहा है। कहा जा रहा है कि 25 हजार रुपये दे दो, तुरंत ही कनेक्शन दिला दिया जाएगा। एसडीओ, एक्सईएन से भी मामले की शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। हालांकि, जेई ने किसी भी दलाल के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
केस-2
झिंझाना के मोहल्ला शाह मुबारिक के रहने वाले अख्तर शाह ने झटपट योजना के तहत 25 अप्रैल को आवेदन किया था, मगर उसे अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। आरोप है कि कनेक्शन के लिए आज-कल कहकर चक्कर कटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केस-3
शामली शहर के रहने वाले कालूराम ने घरेलू कनेक्शन के लिए 20 अप्रैल को झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था। मगर अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। आरोप है कि जल्द कनेक्शन की बात कहकर चक्कर कटाए जा रहे हैं। ये तीन मामले तो बानगी भर है। ऊर्जा निगम कार्यालय में इस तरह की शिकायतों की भरमार है।
दलालों पर ऊर्जा निगम शिकंजा कसने में नाकाम
चार माह पूर्व ही दलाल ने शामली के कई लोगों का बिजली बिल जमा कराने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की थी। शामली बिजली कार्यालय में दलाल ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच विभागीय अधिकारी कर रहे हैं मगर अभी तक दलाल का पता नहीं लगाया जा सका है। इसके अलावा झिंझाना के रहने वाले अहमद से ऊर्जा निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पचास हजार की धोखाधड़ी एक दलाल ने की थी। ऊर्जा निगम और पुलिस से शिकायत के बावजूद दलाल आज तक फरार है। दलालों की शिकायतें तो होती है मगर कार्रवाई नहीं होती।
जानिए... क्या है झटपट कनेक्शन योजना....
झटपट कनेक्शन योजना के तहत उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का प्रावधान है। झटपट बिजली कनेक्शन योजना में आवेदन करते वक्त बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों को 10 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होता है। जबकि, एपीएल श्रेणी के परिवारों को 1 से 25 किलोवाट के बिजली कनेक्शन लेने के लिए 100 रुपये देने होते हैं। खास बात तो ये है कि इस योजना के तहत आवेदन करने के मात्र दस दिन के अंदर ही बिजली कनेक्शन लगा दिया जाता है।
झटपट योजना के तहत जल्द ही कनेक्शन दिए जाएंगे। दलाल द्वारा रुपये मांगने का मामला जानकारी में नहीं है। दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-शशि कुमार, जेई, टिटौली
झटपट योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जेई से भी इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा कि आखिर अभी तक कनेक्शन क्यों नहीं दिया गया है। अन्य मामलों को भी दिखवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
नरेश कुमार, एसई शामली