फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls took out Dand Vahini procession

छात्राओं ने निकाली दंड वाहिनी शोभायात्रा

Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girls took out Dand Vahini procession
शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दंड वाहिनी शोभा यात्रा में सामिल छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने दंड वाहिनी और घोष वाहिनी शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम में आचार्य संदीप कुमार व कपिल वशिष्ठ ने मंत्र उच्चारण कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद छात्राओं ने दंड वाहिनी व घोष वाहिनी शोभायात्रा निकाली। शिक्षिका वंदना पुंडीर व प्राची नामदेव ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से छात्राओं को अवगत कराया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बुराई पर अच्छाई की विजय के बारे में जानकारी देते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रवि कुमार, कुलदीप, मोहित, विकास, अमित, संजीव आदि मौजूद रहे। संचालन गीता कांबोज व कविता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश एवं समाज के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया और राष्ट्र के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने विजयदशमी पर्व को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, प्रीतम सिंह, अशोक सोम, पवन कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed