फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls should pay attention to sports along with studies: DM

बेटियां पढ़ाई के साथ खेल पर भी दें ध्यान : डीएम

Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girls should pay attention to sports along with studies: DM
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी छात्राएं
शामली। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। डीएम ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों को तनाव मुक्त रहना चाहिए और शिक्षा के साथ ही खेलों का अभ्यास करें। जिससे वह अपने परिवार का नाम विदेशों तक रोशन कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना जनपद में पहले लागू नहीं थी। अब यह योजना जनपद में लागू हो गई है। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लड़के और लड़कियों के बीच समानता को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। बालक-बालिका में भेदभाव वाली जो कुरीतियां हैं, उन्हें खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि आज जिन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनसे अन्य छात्राएं भी प्रेरणा लें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। माता-पिता बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और उन्हें दुनिया में घुमाने ले जाएं। जिससे वह देश दुनिया की स्थिति देखकर कुछ न कुछ काम नौकरी जरूर कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारे समाज में पूर्व से ही महिलाओं का सम्मान है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10-10 छात्राओं को को डीएम ने सम्मानित किया। बाल सेवा योजना से लाभान्वित पांच लड़कियों को लैपटॉप दिए। कार्यक्रम के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही डीएम ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया।

इस दौरान डीडीओ शैलेन व्यास, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed