फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls of Gargi Sadan topped in recipe competition

रेसिपी प्रतियोगिता में गार्गी सदन की छात्राएं अव्वल

Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Girls of Gargi Sadan topped in recipe competition
शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में पोषण माह के कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व शिक्षिकाए - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अंतर सदन रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को केंद्रित करते हुए उनके पोषण संबंधी विभिन्न भोजन बनाए।
विज्ञापन

छात्राओं ने प्रतियोगिता में पालक पनीर, पालक पूरी, ड्राई फ्रूट नमकीन, गुड़ की चिक्की, खजूल के लड्डू, मखाने की खीर, कस्टर्ट, पोहा, खिचड़ी, साबुत दाने की खीर आदि भोज्य पदार्थ बनाए। रेसिपी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोनिका बंसल, बबीता गुप्ता, हरविंद्र कौर रही। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के घोषित रिजल्ट में गार्गी सदन की अनम, इकरा, फिरदौस, सलीना प्रथम स्थान पर रही। घोषा सदन की कशिश, इकरा, शिवानी, अलीशा द्वितीय और मैत्रेयी सदन की साक्षी, तनु, सामिया, शुमाइला व इंशा तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने प्रतिभागी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को सामान्य महिला की अपेक्षा आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन वाले भोजन की ज्यादा जरूरत होती है। एक गर्भवती महिला को 800 मिली ग्राम आयरन और 1500 से 1600 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पूर्ण पोषित आहार ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर इंदु शर्मा, लवी जैन, नूपुर और गीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed