{"_id":"5cbcb645bdec221423555fde","slug":"girls-make-a-career-in-shooting-grandmother-chandro","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी में बालिकाएं अपना कॅरियर बनाएं : दादी चंद्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजी में बालिकाएं अपना कॅरियर बनाएं : दादी चंद्रो
Sun, 21 Apr 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वेदांतम पब्लिक स्कूूल में शुरू हुई चार दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पहुंची अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर दादी चंद्रो तोमर ने कहा कि निशानेबाजी में बालिकाएं अपना कॅरियर बना सकती हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन मुजफ्फरनगर के निशानेबाज शुगन और जूनियर वर्ग में वीरभद्र राठी प्रथम स्थान पर रहे।
रविवार को सुबह दस बजे कुड़ाना रोड स्थित वेदांतम पब्लिक स्कूूल में यूथ शूटिंग एकेडमी के प्रशिक्षक गौरव मलिक और सहदेव मलिक के निर्देशन में निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू की गई। शुुुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर दादी चंद्रो तोमर, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पुष्पांजलि, एयरफोर्स के सार्जेंट सत्यम चौहान, इंटरनेशनल शूटर दिग्विजय मलिक द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। दादी चंद्रो ने निशाना लगाते हुए कहा कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। मौजूदा दौर में निशानेबाजी में बालिकाएं और महिलाएं आगे आकर अपना नाम कमा सकती हैं। देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने महिला शूटरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि इंसान अगर हिम्मत करे तो भगवान सहायता करते हैं।
मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजपाल कौशिक, प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने विद्यार्थी जीवन में शैक्षिक विकास के साथ साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। निशानेबाजी प्रतियोगिता में पहले दिन मुजफ्फरनगर के निशानेबाज शुगन एयर पिस्टल आई एसएसएफ वर्ग में 558 अंक और जूनियर वर्ग में 358 अंक के साथ वीरभद्र राठी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पीटीआई सुमित कुमार, आनंद श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, सरिता शर्मा, अंकुर मान, उज्जवल सहरावत, हरविजय राना, अनमोल, अक्षय, प्रियांशु, संदीप, विक्रांत, कनक, अनुराधा, विराट, कनक अनुराधा, कुलदीप परमिंदर आदि मौजूद रहे।