फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl student died due to suffocation from geyser gas in Shamli

Shamli: नहाने गई छात्रा बाथरूम से नहीं आई बाहर, हुआ अनहोनी का शक, दरवाजा तोड़कर देखा तो सन्न रह गए परिजन

Mon, 19 Dec 2022 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Dec 2022 01:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में बुखार से पीड़ित छात्रा बाथरूम में नहाने गई थी। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बेटी की हालत देख उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Girl student died due to suffocation from geyser gas in Shamli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थानाक्षेत्र में नहाने के लिए बाथरूम में गई छात्रा की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेखजादगान अनाज मंडी निवासी संजय गोयल की पुत्री ईशिका (17) शामली के स्कॉटिश स्कूल की इंटर की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार ईशिका को कुछ दिन से बुखार था। वह कुछ ठीक हुई तो गरम पानी से नहाने के लिए बाथरूम में गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: बंद गोभी का नहीं कोई खरीदार, दो से तीन रुपए किलो पर आ गए दाम, किसान परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम ईशिका नहाने के लिए बाथरूम में ही थी। काफी समय तक जब वह बाथरूम से वापस नहीं आई तो उसकी मां ने उसे आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न देने पर उन्हें चिंता हुई। 


उन्होंने जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो ईशिका अचेत अवस्था में बाथरूम के फर्श पर पड़ी मिली। परिजन बेटी को लेकर शामली चिकित्सक के यहां पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बाथरूम में वेंटीलेशन न होने के कारण, गीजर से निकलने वाली गैस से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed