फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl raped in hotel, report filed

Shamli News: युवती के साथ होटल में दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel, report filed
- बागपत की रहने वाली युवती ने लगाया आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
शामली। शहर के एक होटल में मिलने के बहाने बुलाकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी युवती ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले जिला मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र निवासी युवक के साथ फोन पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद में फोन पर आपस में बातचीत करते रहे। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने की बात कही। दो दिन पहले युवक ने उसे मिलने के लिए शामली बुलाया। युवक के बुलाने पर वह शामली पहुंची। आरोप है कि युवक ने उसे दो दिन तक होटल में रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ धोखा किया और उसे थोड़ी देर में आने की बात कहकर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया युवती और युवक दोनों पहले से आपस में परिचित है। पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिचालक से रुपये से भरा थैला लूटने का प्रयास, एक पकड़ा
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर बस में सवार चार युवकों ने परिचालक से नगदी से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। यात्रियों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। परिचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।


रविवार शाम को शामली डिपो की अनुबंधित बस मुजफ्फरनगर से सवारी लेकर शामली आ रही थी। शामली में रेलपार बाईपास पर चार युवक बस में चढ़ गए। आरोप है कि युवकों ने परिचालक नरेंद्र कुमार निवासी अलीगढ़ से थैला छीनने की कोशिश की। परिचालक ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने परिचालक और यात्रियों से अभद्रता व धक्का-मुक्की की। इसके बाद चारों युवक बस से उतर कर भागने लगे। यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य तीन फरार हो गए। परिचालक नरेंद्र कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया इस मामले की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed