{"_id":"5e0501cf8ebc3e879e199e02","slug":"girl-missing-from-home-reached-the-police-station-after-getting-married-shamli-news-mrt460721868","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता युवती शादी कर थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता युवती शादी कर थाने पहुंची
विज्ञापन
घर से लापता युवती शादी कर थाने पहुंची
शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती 13 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। जांच मेें पता चला कि युवती शहर के दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ गई है। बृहस्पतिवार को युवक और युवती दोनों कोतवाली पहुंचे। दोनों ने बताया कि वे बालिग है और उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने परिजनों से जान को खतरा बताया। बताया गया है कि युवती एक निजी अस्पताल में काम करती है और कुछ दिन पूर्व ही उसका युवक से संपर्क हुआ था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलवाया गया। युवती के पिता ने लिखकर दिया है कि उसे इस शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद युवती को युवक के साथ भेज दिया गया।
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 दिसंबर को गांव खेड़ीकरमू निवासी दो युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गए हैं। इस मामले में गांव खेड़ीकरमू का एक अन्य युवक और जिला बागपत के रमाला क्षेत्र निवासी एक युवक भी शामिल है। आरोपी उसे बेटी लौटाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली। पीड़िता ने आरोपियों पर बेटी को जान से मारने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।