फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl missing, accused of kidnapping

Shamli News: युवती लापता, अपहरण का आरोप लगाया

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girl missing, accused of kidnapping
कांधला। गांव हुरमजपुर निवासी कालूराम का परिवार नगर के मोहल्ला मिर्दगान में रहता है। कालूराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री घर के पास ही एक ब्यूटी पाॅर्लर में काम सीखने के लिए जाती थी। 14 अप्रैल को वह घर से पाॅर्लर के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर जब परिजनों ने पाॅर्लर पर जाकर पता किया तो पाॅर्लर संचालिका ने बताया कि उनकी पुत्री पाॅर्लर पर नहीं आई थी। आरोप है कि उसकी पुत्री को मोहल्ले का ही हमजा पुत्र लियाकत अपने भाई तनवीर व साथी रिजवान पुत्र दिलशाद निवासी मिर्दगान व गांव आल्दी निवासी फिरोज पुत्र अली व फिरोज की पत्नी प्रवीण खातून की मदद से अपहरण कर ले गए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला सहित पांचों लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed