फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl kidnapped in Thana Bhavan

थानाभवन में बालिका का अपहरण

Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped in Thana Bhavan
थानाभवन। कपड़े की फेरी करने वाले ने आंगन में खेल रही बालिका का अपहरण कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार का पीछा किया और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी बाबूराम ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर सिंभालका निवासी युवक बाइक पर कपड़ा बेचते हुए उनके घर पर पहुंचा। परिजनों से पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पिलाकर परिजन घर के भीतर चले गए। इसी दौरान आरोपी ने आंगन में खेल रही बालिका को उठाकर बाइक पर बैठा लिया और ले गया। बालिका को घर पर न देख परिजनों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा किया। ग्रामीणों ने लगभग एक किमी दूर रास्ते में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा बालिका को बरामद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि ग्रामीण अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed