{"_id":"66e73b11ec090a3a9103cb04","slug":"girl-injured-in-dog-attack-dies-people-in-panic-shamli-news-c-26-1-sal1002-128271-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुत्ते के हमले में घायल बालिका की मौत, लोगों में बनी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुत्ते के हमले में घायल बालिका की मौत, लोगों में बनी दहशत
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित नई बस्ती में आवारा कुत्ते के काटने से उपचार के दौरान बालिका की मौत के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन को पत्र देकर आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
कस्बा स्थित नई बस्ती निवासी आरिफ की पांच वर्षीय बेटी रिया को शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने हमला करके घायल कर दिया था। घायल बेटी को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को रिया की मौत हो गई थी। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालिका को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बालिका की मौत से परिवार सदमे में हैं। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले के लोग घटना से डरे हुए हैं। पूर्व में भी आवारा कुत्ते कई लोगों को हमला कर घायल कर चुके हैं। मोहल्ला खेल निवासी कालू, नई बस्ती निवासी सलीम, आयशा आदि पर आवारा कुत्ते हमला कर चुके हैं। इसके साथ ही लगभग एक सप्ताह पहले भी मोहल्ला रायजादगान निवासी कय्यूम को आवारा कुत्ते ने अपना निशाना बनाकर घायल कर दिया था।
आवरा कुत्तों की दहशत के चलते नई बस्ती निवासी आरिफ सहित कई लोगों ने पालिका प्रशासन को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। नदीम, नसीम, राहुल, उमेद, सुलतान, साहिल आदि का कहना हैं कि बच्चे घर के बाहर खेलने तो जाएंगे। अगर इन आवारा कुत्तों का कोई समाधान नहीं किया गया तो आगे भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- --