{"_id":"69adc34fd00fd7c078020024","slug":"girl-injured-in-attack-by-german-shepherd-shamli-news-c-26-1-sal1002-161004-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जर्मन शेफर्ड के हमले से बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जर्मन शेफर्ड के हमले से बालिका घायल
Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला खैल में जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते के हमले से सात वर्षीय बालिका घायल हो गई। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला खैल निवासी जकी की पुत्री अल्फिया घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। जकी ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है, जिसने उनकी पुत्री पर हमला किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।