फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl absconding with one and a half lakh rupees and jewelery

आवास योजना की किस्त के डेढ लाख व जेवरात लेकर युवती फरार

Sat, 13 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl absconding with one and a half lakh rupees and jewelery
शामली। झिंझाना कस्बे के एक मोहल्ले से युवती प्रधानमंत्री आवास विकास योजना की आई डेढ़ लाख की किस्त के रुपये व हजारों के जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन

झिंझाना कस्बा निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी पत्नी का करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसकी एक मात्र पुत्री थी, जिसके पास घर का पैसा रखा हुआ था। करीब दो माह पूर्व उसकी पुत्री प्रधानमंत्री आवास विकास योजना की आई किस्त के डेढ़ लाख रुपये और सोने- चांदी के जेवरात लेकर चली गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। मामले की शिकायत थाना झिंझाना में भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम ने झिंझाना थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed