फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gift hampers and dry fruits were a hit in the markets on Diwali

Shamli News: दिवाली पर बाजारों में गिफ्ट हैंपर और ड्राई फ्रूट्स की दिखी धूम

Thu, 31 Oct 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 31 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gift hampers and dry fruits were a hit in the markets on Diwali
शामली। इस दिवाली, मिठाइयाें के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स की मांग में भारी इजाफा हुआ है। बाजारों में ड्राई फ्रूट्स के आकर्षक गिफ्ट पैक ने लोगों का ध्यान खींचा है। लोगों की बदलती पसंद के चलते इस बार दुकानदारों ने कई नए प्रकार के पैकेट्स सजाए हैं। जिनमें सामान्य ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ एग्जॉटिक ड्राई फ्रूट्स जैसे ब्लूबेरी और क्रैनबेरी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

शामली में इस बार दिवाली पर बाजार में आकर्षक गिफ्ट में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री तेजी से हो रही है। लोगों में रंग-बिरंगे और विशेष पैकेट्स में पैक किए गए ड्राई फ्रूट्स का खास आकर्षण है। इन गिफ्ट पैक में सामान्य ड्राई फ्रूट्स के साथ अब एग्जॉटिक विकल्प जैसे ब्लूबेरी और क्रैनबेरी की भी मांग बढ़ी हैं। जिन्हे खासकर दिवाली के लिए तैयार किया गया है। ड्राई फ्रूट्स वाला गिफ्ट पैक 300-500 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं दुकानदार अमित वालिया ने बताया कि दुकान पर 100 से 2500 रुपये तक के उपहार है। वहीं गिफ्ट हैंपर 200-500 रुपये तक है। दुकादार तरुण ने बताया कि इस बार नए-नए डिजाइन में गिफ्ट तैयार है, जैसे झोपड़ी और नाव के आकार में भी हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

- बाजार में कई आकर्षक हैंपर्स
अधिकांश दुकानों में आपको मिठाइयाें के बॉक्स, ड्राई फ्रूट्स बाक्स, चॉकलेट व गिफ्ट हैंपर्स हैं। इन हैंपर्स में सारा कुछ शामिल होता है, जैसे ड्रायफ्रूट, चॉकलेट, नमकीन, बच्चों के खिलौने, जूस और कई प्रकार के खाने के आइटम जो आपके सपनों को खुशी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed