{"_id":"6a243d5c6763eee7e10c148f","slug":"gic-lecturer-exam-on-the-14th-one-third-of-a-mark-will-be-deducted-for-incorrect-answers-shamli-news-c-72-1-mct1014-154366-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा 14 को, गलत उत्तर पर होगी एक-तिहाई अंक कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा 14 को, गलत उत्तर पर होगी एक-तिहाई अंक कटौती
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता (पुरुष एवं महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी।
आयोग ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान सहित कुल 13 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को श्रुत लेखक (स्क्राइब) की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को श्रुत लेखक स्वयं साथ लाना होगा। इसके लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों ने श्रुत लेखक अथवा अतिरिक्त समय की मांग की है, उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंकों का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा, जबकि किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई दंड नहीं होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल फोटो पहचानपत्र और उसकी एक छायाप्रति साथ लानी होगी। परीक्षा में केवल काली स्याही के बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा। अभ्यर्थी अपने उपयोग के लिए पारदर्शी बोतल में पानी भी साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
दूरस्थ परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थी परेशान
परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। मेरठ के अर्थशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र लगभग 650 किलोमीटर दूर प्रयागराज में बनाया गया है। वहीं, इतिहास विषय के अभ्यर्थियों को मुरादाबाद केंद्र आवंटित किया गया है। अन्य विषयों के कई अभ्यर्थियों के केंद्र भी काफी दूर निर्धारित किए गए हैं। इससे उन्हें यात्रा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।