{"_id":"65318488ee09df48e10a0e99","slug":"ghevar-barfi-and-milk-samples-failed-notice-issued-shamli-news-c-26-1-smrt1056-10736-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घेवर, बर्फी व दूध के नमूने फेल, नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घेवर, बर्फी व दूध के नमूने फेल, नोटिस जारी किया
Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने घेवर, बर्फी, दूध व बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। प्रयोगशाला में जांच के बाद यह सभी नमूने फेल हो गए। जिसके बाद विभाग ने उनको नोटिस जारी करते हुए जवाब देने के आदेश दिए। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।
अभिहीत अधिकारी/सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि टीम ने जनपद में एक दर्जन के करीब नमूने लिए थे और जांच के लिए प्रयोेगशाला भेजा गया था। जिसके बाद वहां से रिपोर्ट आने पर वह फेल हो गए। बताया कि अल्ताफ सौंटा रसूलपुर के यहां से घेवर, जिहाना सौंटा रसूलपुर के यहां से घेवर, सनत कुमार मोहल्ला खैल कस्बा थानाभवन के यहां से घेवर, ओमसिंह पाल माता काॅलोनी गऊशाला रोड के यहां से बर्फी, शाकिब सिंह केहना बाजार कैराना का बेसन, मुस्तकीम हरड़ फतेहपुर का मिश्रित दूध का नमूना फेल हुआ। जिसके बाद इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यदि वह जवाब नहीं देते है तो उनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।