शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में मतदाता पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख डीएम, प्राचार्या डा. मंजू मगन ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण से किया।
छात्रा सीमा व मीना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि नए वोटर अपना रजिस्ट्रेशन कराए और मत का अधिकार प्राप्त करें। उन्होंने राइट टू वोट का संदेश देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाकर अपना पहचान पत्र बनवाएं और जीवन को सरल बनाते हुए अपनी पहचान बनाएं।
स्वीप कॉर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा ने मतदाता कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम संदीप कुमार, डॉ. प्रताप सरोहा, अमित मलिक, डॉ. बबली रानी, नीरज कुमार, डॉ. छवि, नीरज विश्वकर्मा, प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप सरोहा, नारायण सिंह, जयविंद तोमर, पूजा, कपिल गर्ग, अनुज जैन, विक्की कुमार, अरविंद कुमार, पंकज जैन, विनय जैन, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।