फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get information about Mahakumbh on mobile app only

Shamli News: मोबाइल एप पर ही महाकुंभ की हासिल करें जानकारी

Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Get information about Mahakumbh on mobile app only
शामली। आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर एप भी लांच किया गया है। जिस पर एक क्लिक से ही मेले के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के आयोजन में भगदड, अग्निकांड, डूबना, स्वास्थ्य संबंधी समस्या के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई है। अब महाकुंभ मेला 2025 मोबाइल एप डाउनलोड करें और मेले की जानकारी प्राप्त करें। यात्रा से पूर्व निवास स्थान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बदलते मौसम के अनुसार कपड़े एवं खान-पान का सामान साथ रखें। 60 वर्ष से अधिक आयु या पूर्व से बीमार व्यक्ति यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराए। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान ना करने दें तथा गहरे पानी में जाने से बचे। खुले व दूषित खाद्य पदार्थों, धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले में आपात स्थिति में महाकुंभ हेल्पलाइन-1920, पुलिस हेल्प लाईन-112 व आपदा हेल्प लाईन-1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed