फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get anti-coronavirus vaccines

सेहत के लिए कोरोनारोधी टीके लगवाए

Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Get anti-coronavirus vaccines
कोरोनारोधी टीके लगवाए
विज्ञापन

शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के दो हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1573 लोगों को टीके लगाए गए। उधर, 45 प्लस के 1428 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। मंगलवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए 18 बूथों पर दो हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1573 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। 18 प्लस वाले लोगों का टीकाकरण 78.65 प्रतिशत रहा और कोविशील्ड की 160 वॉयल खर्च हुई।

इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों का 27 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 2700 के लक्ष्य के सापेेक्ष 1428 लोगों केे टीके लगाए गए, जिनमें 1230 लोगों ने पहली डोज और 198 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से टीकाकरण 52.89 प्रतिशत रहा और 145 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि महिला स्पेशल बूथ जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सेंटआरसी स्कूल, मुंडेट, सीएचसी झिंझाना रहे, जबकि हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली व वीवी इंटर कालेज शामली को अभिभावक स्पेशल बूथ बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed