फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   General knowledge was easy, maths confused

सामान्य ज्ञान रहा आसान, गणित ने उलझाया

Mon, 17 Oct 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
General knowledge was easy, maths confused
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान रोल नंबर देखते अभ्यर्थी - फोटो : SHAMLI
सामान्य ज्ञान रहा आसान, गणित ने उलझाया
विज्ञापन

शामली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में आए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की राह को आसान बनाया, लेकिन गणित के सवालों ने उलझाए रखा। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र न तो कठिन था और न ही ज्यादा आसान। प्रश्नपत्र सामान्य रहा और जिसने जैसी तैयारी की, उसके अनुसार अंक मिलेंगे।
जिले के 13 केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन भी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दोनों पाली में हुई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान छायी रही। सभी ने प्रश्नपत्र को ठीक बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें पहले लग रहा था कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं था। कुछ सवाल तो ऐसे रहे, जिनमें थोड़ा सोचना पड़ा, लेकिन जिसने अच्छी तैयारी की थी, उसे प्रश्नों के हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में करंट के सवाल आए थे, जिन्हें हल करने में सोचना नहीं पड़ा। रीजनिंग और गणित के कुछ सवालों ने जरूर उलझाया। हिंदी के सवाल भी आसान ही रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले बिजनौर निवासी अभ्यर्थी अंकित ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कई सवाल करंट के रहे। मेरठ निवासी अभ्यर्थी प्रांकुश ने बताया कि गणित के सवाल थोड़े कठिन थे, जिन्हें समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन प्रश्नपत्र सामान्य ही रहा, ज्यादा मुश्किल नहीं था। बिजनौर से आई सीमा ने कहा कि उसने पहले से तैयारी अच्छी की थी। उसे पहले डर सा लग रहा था कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं लगा। उसे उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे। बागपत निवासी सुमित कुमार ने बताया कि हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल आसान थे। रीजनिंग और गणित के कुछ सवाल उलझने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9281 ने दी परीक्षा, 4111 रहे अनुपस्थित
शामली। रविवार को 13 केंद्रों पर हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में दोनों पाली में कुल 13392 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 6696 अभ्यर्थियों में 4807 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2089 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक में 6696 अभ्यर्थियों में 4674 परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 2022 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों पाली में 9281 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4111 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

शामली में सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी

शामली में सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दोरान अभ्यर्थियो की चैकिंग करते कर्मचारी

शामली हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दोरान अभ्यर्थियो की चैकिंग करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लगी लाइन

शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में  परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लगी लाइन

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed