फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   General knowledge, Hindi and reasoning gave relief, mathematics increased tension.

Shamli News: सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग ने दी राहत, गणित ने बढ़ाई टेंशन

Sat, 31 Aug 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
General knowledge, Hindi and reasoning gave relief, mathematics increased tension.
शामली के आर के इंटर कॉलेज में पुलिस परीक्षा देने के लिए लाइन में लगी अभ्यर्थी।संवाद
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली पारी के अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग ने राहत दी और गणित के सवालों में लंबी गणना करने वाले प्रश्नों ने काफी दिमाग घुमाया। सवाल छोड़ने पड़े। जबकि रिजनिंग और हिंदी के सवाल आसान रहे। मेरिट ज्यादा ऊपर पहुंच सकती है। हमारा काम मेहनत करने का है, रिजल्ट क्या रहेगा यह बाद की बात है।
विज्ञापन

पहली पाली के कुछ प्रश्न

-प्रथम विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था।
-भारत का सबसे बड़ा वन कहां है।
-लट्ठमार होली उत्तर प्रदेश के किस शहर में मनाया जाने वाला उत्सव है।
-उत्तर प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क किस जिले में खोला गया।
-हड़प्पा सभ्यता अन्य किस नाम से जाना जाता है।
-भारत में जीएसटी के जनक कौन कहलाते हैं।
-भारत और बांग्लादेश के बीच किस नदी के कारण विवाद हुआ है।
-2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल वन आवरण है।
-सहकारी समिति का प्राथमिक उद्देश्य क्या है।
-साइबर सुरक्षा के लिए कौन-सी संस्था जिम्मेदार है।
-भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे।
-केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय कहां है।
-सोफिया किस देश की राजधानी है।
बोले अभ्यर्थी
-प्रश्नपत्र तो अच्छा आ रहा था, लेकिन गणित कठिन रहा है, अन्य सभी खंडों ने बहुत ही राहत दी है। इस बार चयन हो सकता है - हार्दिक, दिल्ली

-गणित बहुत कठिन रहा, जो सवाल कठिन थे, उन्हें छोड़ दिया। हिंदी और तर्कशक्ति के प्रश्नों पर ज्यादा फोकस रखा। 125 सवाल किए है, उम्मीद है। - सीमा सैनी, सहारनपुर
विज्ञापन


-पिछले वर्ष के मुकाबले प्रश्नपत्र कुछ आसान था, हिंदी, रिजनिंग व जीके के प्रश्न काफी आसान थे, गणित के प्रश्न काफी घुमाने वाले रहे। 100 ही सवाल कर पाएं है, उम्मीद कम है। -अमित शर्मा, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

-पेपर काफी अच्छा था, हिंदी के सवाल भी काफी सरल थे। उन्हें कम समय में ही हल करने के बाद गणित के कठिन प्रश्नों को हल किया। नेगेटिव मार्किंग होने के चलते सभी सवाल हल नहीं किए। -अभिषेक, भरतपुर, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed