फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gave throwaway valuables

कौड़ियों में दे दिया कीमती सामान

Fri, 08 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 08 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gave throwaway valuables
शामली में डीएम से मिलते कांधला के भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन के कीमती मलबे को कौड़ियों में उठवाने           का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग          की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांधला नगर मंडल अध्यक्ष सतवीर वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष नरेश सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डीएम सुजीत कुमार को अवगत कराया कि कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान में 1956 में बाबू प्रेमप्रकाश ने नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए पंचायत की भूमि पर बनेे कमरो पर को कॉलेज के लिए दिया था।
विज्ञापन


पुराने थाने के भवन में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण शुरू हुआ। बताया कि दो दशक पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन खंडहर हो गया था। तीन साल पूर्व कॉलेज को नये भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। कॉलेज का कार्यालय और प्रयोगशाला पुराने भवन में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह डीआईओएस और नायाब तहसीलदार ने बिल्डिंग में बने कमरों के दरवाजों, खिड़कियों और लोहे के गार्डर, कॉलेज में खडे़ कीमती पेड़ों के साथ फर्नीचर का ठेका मेरठ की एक कंपनी को सौंप दिया। आरोप है कि यह ठेका बहुत कम रुपयों में छोड़ गया, इसकी जांच कराई जाए। इस दौरान श्रीकांत जैन, ईश्वर दयाल कंसल, सर्वेश वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रवि नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed