फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gave information about prevention of red rot disease in sugarcane

Shamli News: गन्ने में लाल सड़न रोग से बचाव की जानकारी दी

Sat, 16 Sep 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gave information about prevention of red rot disease in sugarcane
ऊन के गांव खेड़ी खुश नाम गन्ना प्रजाति का निरीक्षण किया निरीक्षण करते  सुपीरियर फूड ग्रेंस प्र
ऊन। ऊन चीनी मिल के इकाई प्रमुख अवनीश चौधरी और वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉ. कुलदीप पिलानिया ने गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर के साथ शुक्रवार को क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों का दौरा किया तथा गन्ना प्रजाति 0238 में लाल सड़न रोग के बारे में किसानों को बचाव हेतु उपाय बताएं तथा कर्मचारियों को रोग ग्रसित खेतों की निगरानी रखने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम, गंगारामपुर, कमालपुर, फतेहपुर, कैराना, बूच्चाखेड़ी, डुन्डू खेड़ा गांव में गन्ना प्रजाति 0238 का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान खेतों में लाल सड़न रोग दिखाई दिया। डॉ. अवधेश कुमार ने किसानों को इसकी रोकथाम हेतु बताया कि जिस गन्ने में यह रोग लगा है उसका झुंड उखाड़ कर जलाना चाहिए तथा गड्ढे में 10 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालने के बाद मिट्टी से ढक देना चाहिए तथा ग्रसित खेत में एक लीटर ट्राईकोडरमा विरडी का 250 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर प्रति एकड़ ड्रिंचिंग करनी चाहिए। इसके अलावा उक्त खेत में सिंचाई कम करने की सलाह दी गई। चीनी मिल के इकाई प्रमुख अवनीश चौधरी एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉक्टर कुलदीप पिलानिया ने कर्मचारियों को ग्रसित खेतों की लगातार निगरानी रखने व सबसे पहले ऐसे खेतों को खाली करने की अपील की। इस दौरान गन्ना विकास प्रमुख केपी सरोहा, गन्ना महाप्रबंधक धर्मेंद्र राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed