फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gaushala will be built for the cattle roaming on the streets

Shamli News: सड़कों पर घूम रहे गोवंश के लिए बनेंगी गोशाला

Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gaushala will be built for the cattle roaming on the streets
-सभी ब्लॉक में एक-एक गोशाला बनाने के दिए आदेश, जमीन चिह्नित करने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

-मार्च तक बनकर तैयार होगी गोशाला, सड़कों पर घूमते नहीं दिखाई देंगे 31 मार्च के बाद गोवंश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। 31 मार्च के बाद सड़कों पर कोई भी गोवंश दिखाई न दे इसके लिए सरकार ने नई गोशाला बनाने का निर्णय लिया है। जनपद के सभी ब्लॉक में एक-एक नई गोशाला बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने जमीन चिह्नित कर तैयारी शुरू कर दी हैं।
सड़कों व खेतों में घूम रहे गोवंश से किसानों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हो चुके हैं। इन्हें पकड़ने के लिए किसानों के साथ ही राजनीतिक दल भी आवाज उठाते रहे है। कई जनपदों में निराश्रित गोवंश कई लोगों को मौत के घाट भी उतार चुके हैं। जिसके बाद सरकार ने अब इनको पकड़ने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। अभियान चलाने से पहले सभी ब्लॉक के एक-एक गांव में नई गोशाला बनाई जाएगी। जिससे निराश्रित गोवंश को इनमें संरक्षित किया जा सके। शासन से आदेश मिलने के बाद बीडीओ को अपने-अपने ब्लॉक में गोशाला बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बीडीओ व पशु विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए है वह जल्द गोशाला बनवाकर निराश्रित गोवंश को उनमें संरक्षित कराएं। सड़क या खेत में 31 मार्च के बाद कोई भी गोवंश नहीं दिखना चाहिए। यदि कोई गोवंश मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों व सचिवों को भी गोवंश पकड़ने के लिए सहयोग के आदेश दिए है। साथ ही अपने-अपने गांवों में कितने गोवंश सड़क व खेत में घूम रहे है उनकी सूची तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन नहीं मिली तो बंद गोशाला होगी संरक्षित
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में दस के करीब गोशाला बंद हो गई थी। जिस ब्लॉक में जमीन नहीं मिलेगी, वहां बंद पड़ी गोशाला को दोबारा से संचालित किया जाएगा। शासन से आने वाले बजट को उसके जीर्णोद्घार में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed