फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gauri and Mishti brighten the name in dance

नृत्य में गौरी और मिष्ठी ने नाम रोशन किया

Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gauri and Mishti brighten the name in dance
नृत्य में गौरी और मिष्ठी ने नाम रोशन किया
विज्ञापन

शामली/कैराना। जालंधर में संपन्न हुई नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शामली निवासी गौरी अग्रवाल ने गोल्ड और मिष्ठी गुप्ता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। उनकी जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है।

डांस स्पोर्ट्स कौंसिल ऑफ इंडिया और डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जालंधर (पंजाब) में छह एवं सात फरवरी को नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन किया गया। शामली के मोहल्ला काकानगर निवासी अमित गुप्ता की पुत्री मिष्ठी गुप्ता और बलभद्र मंदिर के निकट रहने वाले अनमोल अग्रवाल की बेटी गोरी अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों जून 2018 से मुजफ्फरनगर के राधा माधव संगीत कला केंद्र में कथक सीख रहीं हैं। दोनों ने कोरोना काल में भी ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई पुरस्कार जीते हैं। छह एवं सात फरवरी को जालंधर की एलपीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित चैंपियनशिप में शामली की दोनों बेटियों ने भाग लिया। राधा माधव संगीत कला केंद्र की नृत्य शिक्षिका विनीता गोयल ने बताया कि गोरी अग्रवाल ने 10-13 आयु वर्ग में कथक की लोक नृत्य प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा मिष्ठी गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता है। मंगलवार को जालंधर से शामली अपने घर लौटने पर परिजनों ने दोनों बेटियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed