फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gathwala Khap will support coalition candidate

चुनावी सरगर्मियां: गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करेगी गठवाला खाप

Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

गठवाला खाप चौधरियों और थांबेदारों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा ने किसानों पर हर तरह के जुल्म किए। 700 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में मारे गए। लखीमपुर में किसानों को सरकार के मंत्री के बेटे ने जीप से कुचल दिया। इसका बदला अब चुनाव में वोट की चोट से लिया जाएगा।

विज्ञापन
Gathwala Khap will support coalition candidate
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में बैठक करते खाप चौधरी व थांबेदार। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को शामली के हसनपुर गांव में गठवाला खाप चौधरियों और थांबेदारों की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने किसानों पर जो जुल्म किए, उनका जवाब वोट की चोट से दिया जाएगा। पंचायत में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह के आवास पर शनिवार को पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर यह पंचायत स्थगित कर दी गई थी। बाबा राजेंद्र सिंह का कहना था कि राजनीतिक दलों ने गठवाला खाप के व्यक्ति को तरजीह नहीं दी है। इस पर समाज के लोगों के साथ बैठक कर चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन सोमवार को हसनपुर गांव में महिपाल सिंह के आवास पर खाप चौधरियों और थांबेदारों की पंचायत हुई। जिसमें गठवाला खाप चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह को नहीं बुलाया गया। बैठक में गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा ने किसानों पर हर तरह के जुल्म किए। 700 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में मारे गए। लखीमपुर में किसानों को सरकार के मंत्री के बेटे ने जीप से कुचल दिया। इसका बदला अब चुनाव में वोट की चोट से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही यह भी कहा कि गठवाला खाप चौधरी बसपा और आप प्रत्याशी को समर्थन कर सकते हैं। इन दोनों पार्टियों ने मलिक को टिकट दिया है। पंचायत में बाबा शौकिंद्र भैंसवाल, बाबा रविंद्र सिंह, बाबा सतवीर, देवराज पहलवान, सतवीर भैंसवाल, मनोज गोहरनी, विकास, विदेश मलिक, मांगेराम मलिक, किरणपाल प्रधान सलफा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed