फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gathwala Khap got representation in Yogi cabinet

गठवाला खाप को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मिला प्रतिनिधित्व

Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gathwala Khap got representation in Yogi cabinet
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुए बड़ौत के विधायक केपी मलिक का शामली जिले से गहरा नाता रिश्ता है। केपी मलिक गठवाला खाप के कुडाना गांव के मूल निवासी है, जिन्हें योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल करके गठवाला खाप को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन

केपी मलिक कुड़ाना खुर्द के मूल निवासी है। बचपन कुडाना गांव में बीता। कुड़ाना गांव में उनके भाई रविंद्र मलिक, चाचा बलवीर सिंँह और भोपाल सिंह परिवार के साथ रहते है। कुरमाली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल करने के बाद वह 1980 में बड़ौत में अपने पिता बिशंभर सिंह के साथ आ गए थे। पिता बिशंबर सिंह बड़ौत में जिला सहकारी समिति में एमडी थे। इंटर आईटीआई मेरठ से की।
विज्ञापन

दूसरी बार बड़ौत के विधायक निर्वाचित हुए केपी मलिक के योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाई रविंद्र और देवेंद्र उत्साहित हैं। केपी मलिक को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने नाराज जाटों साधने के लिए तुरुप का पत्ता फेंका है। आजादी के बाद प्रदेश सरकार में गठवाला खाप से पहली बार सतपाल मलिक को प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के मंत्रिमडल में स्थान मिला था। अब केपी मलिक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मलिक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद कुडाना गांव खुशी का माहौल है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि मलिक से किसान हितों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed