फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gathbandhan ko chunaav me sabak sikhaaegi janta

गठबंधन को चुनाव में सबक सिखाएगी जनता : दुष्यंत 

Sat, 09 Feb 2019 10:53 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 09 Feb 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
gathbandhan ko chunaav me sabak sikhaaegi janta
file - फोटो : amarujala
शहर में चार लोकसभा सीटों की सेक्टर संयोजक बैठक कर भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। बैठक में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मोदी सरकार से घबराकर जो गठबंधन बना है उसे जनता चुनाव में जवाब देगी। पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी। 
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर दीप जलाकर किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि वही लोग एक हो रहे हैं जो देेश में अफजल गुरु हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं। चुनाव हारते हैं तो ईवीएम में खराबी नजर आने लगती है, जीतते हैं तो चुप हो जाते हैं। राम मंदिर की तारीख आगे बढ़वाते हैं, लेकिन पब्लिक है ये सब जानती है। पहले लोगों को साल में 12 सिलिंडर को तरसना पड़ता था। मोदी सरकार ने छह करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। देश में आज वही कंपनियां हैं वही एजेंसियां उतने ही लोग। पहले बैंक से लोन के लिए लंबी चौड़ी गारंटी मांगते थे। अब 15 लाख तक का लोन बिना गारंटी मिलता है। 13 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। 12 रुपये में किसान का दो लाख का बीमा हो रहा है। जीएसटी को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है हकीकत है कि पहले 30 प्रतिशत तक टैक्स लोग दे रहे थे अब 99 फीसदी चीजों पर 18 प्रतिशत तक टैक्स है। कहा कि 2014 के चुुनाव की तरह इस बार भी मोदी सरकार बनेगी। बैठक में कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीटों के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष निकाय अध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी और सेक्टर स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन


अब नहीं फटते घाटी में बम 
दुष्यंत गौतम ने कहा कि पहले कश्मीर में घर, स्कूल दुकानों में बम फटते थे। आतंकी जहां चाहे वहां वारदात करते थे। अब वहां बम नहीं फटते। अब हमारी सेना के हाथ बंधे नहीं हैं और किसी आदेश की भी जरूरत नहीं है। आदेश हर वक्त उनके पास हैं कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की तरह है गठबंधन : अश्वनी त्यागी 
क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने राजनीतिक पार्टियों के महा गठबंधन पर कहा कि महागठबंधन एक फ्लू चला था और वो स्वाइन फ्लू की तरह था जो अब फुर्र हो गया है। इससे पहले भी कांशीराम और मुलायम सिंह यादव एक हुए थे जब भी जनता से सबसे ज्यादा सीट भाजपा को दी थी।  उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में जानकारी दी।  

बैठक में ये रहे मौजूद 
गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल, बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदु, क्षेत्रीय महामंत्री अजेय, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सहारनपुर महापौर संजीव वालिया, चरथावल विधायक विजय कश्यप, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, महिला मोर्चा प्रभारी रचना पाल, क्षेत्र मंत्री ठाकुर हरीश सिंह, अमित वाल्मीकि, शामली जिलाध्यक्ष पवन तरार, बिजनौर जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, पूर्व प्रत्याशी कैराना मृगांका सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल, प्रसन्न चौधरी, सिल्वर बेल्स स्कूल चेयरमैन अजय संगल, राजन बत्रा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित गोयल, सतेंद्र धीरयान आदि शामिल रहे।

मुस्लिम और सिक्ख भी शामिल रहे
शामली। भाजपा की सेक्टर बैठक में कई मुस्लिम कार्यकर्ता भी जोश के साथ आए थे। हाथ में झंडा बैनर लिए मोदी मोदी के नारे लगाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुंशाद चौहान जिला उपाध्यक्ष जब्बार राणा, समेत बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से भी कई मुस्लिम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक में आए थे। सिक्ख समाज के भी लोग काफी संख्या में इसमें शामिल रहे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुरुदत्ता सिंह आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता थे।  

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : दुष्यंत 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि गठबंधन तो असुर शक्तियों का होता ही रहा है। जब कंस का वध कर दिया गया था तो कंस के ससुर ने आसपास असुर राजा महाराजाओं को एकत्रित करके बार बार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पर आक्रमण किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने सबको मार दिया, लेकिन कंस के ससुर को हर बार छोड़ देते थे। किसी के पूछने पर भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि वह विरोधी शक्तियों को एक करके तो लाता है। पता तो चल जाता है कि कौन शक्तियां विरोधी हैं। कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चल रही है। वो धर्म जाति पर विश्वास नहीं करती। पीएम का नारा है सबका साथ सबका विकास। मोदी सरकार ने काम किया है और जनता इसे जानती है। इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और फिर से जनता मोदी सरकार को चुुनेंगे। कैराना उपचुनाव में कोई गलती नहीं रही है। अब मोदी जी लड़ रहे हैं।  


किसी सीट पर कोई प्रत्याशी तय नहीं 
दुष्यंत गौतम ने कहा कि अभी तक पार्टी ने किसी भी सीट पर किसी प्रत्याशी का चयन नहीं किया है। हर सीट पर नए सिरे से विचार होगा पार्टी हाईकमान के लोग बैठेंगे। कैराना या किसी भी सीट पर कोई प्रत्याशी अभी तक तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed