फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gate closed due to repair on railway track, jam for ten hours

Shamli News: रेलवे ट्रैक पर मरम्मत से फाटक बंद, लगा दस घंटे जाम

Fri, 22 Sep 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 22 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gate closed due to repair on railway track, jam for ten hours
शामली बुढाना फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी
शामली। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रातभर शहर में जाम लगा रहा। वाहनों को धीमानपुरा रेलवे फाटक से होते हुए निकाला गया। नतीजन शहर में करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी भी आवागमन सुचारू कराते नजर आए।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार की शाम साढ़े छह से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक इस रेलवे क्राॅसिंग को बंद रखा गया। रेलवे क्राॅसिंग के बंद रहने के कारण मेरठ-करनाल आदि से आने वाले वाहनों को धीमानपुरा फाटक से होकर निकाला गया। इस दौरान अधिक वाहनों के पहुंचने के कारण शहर के रेल पार बाईपास, अजंता चौक, मुजफ्फरनगर शामली रोड, मेरठ-करनाल रोड पर रात में करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे जाम खुल सका। आवागमन सुचारू कराने के लिए एसपी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। रूट डायवर्ट के कारण कुछ वाहन चालक भी पुलिस से उलझते नजर आए। बृहस्पतिवार को भी शाम 6:30 बजे से शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर रेलवे फाटक के बीच मरम्मत कार्य किया गया। जिसके कारण शहर में जाम लगा रहा। वाहन चालक परेशान रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य की सूचना पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई थी।

शामली बुढाना  फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी

शामली बुढाना फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी

शामली बुढाना  फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी

शामली बुढाना फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed