{"_id":"63fa3c8e082d00f6c2093d54","slug":"garbage-mountain-hinders-construction-of-modern-plant-shamli-news-c-14-1-132903-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आधुनिक प्लांट के निर्माण में बाधा बना कूड़े का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आधुनिक प्लांट के निर्माण में बाधा बना कूड़े का पहाड़
Sat, 25 Feb 2023 10:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
- पालिका की भूमि पर हजारों टन कूड़े का लगा ढेर
- एक साल में लगभग आठ हजार टन कूड़ा ही हो पाया निस्तारित
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर से रोज निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए भैंसवाल रोड पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन वहां पर हजारों टन इकट्ठा हुए कूड़े का बना पहाड़ निर्माण कार्य शुरू करने में बाधा बना है। निर्माण एजेंसी का कहना है जब तक जमीन खाली नहीं होगी तब तक कार्य शुरू नहीं होगा।
शामली शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को भैंसवाल रोड स्थित पालिका की भूमि पर कई साल से इकट्ठा किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से पालिका की करीब 40 बीघा भूमि पर हजारों टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। अभी भी कूड़ा वहीं इकट्ठा किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट प्रस्तावित है। पालिका के पास कोई दूसरी भूमि उपलब्ध न होने के कारण इसी भूमि पर प्लांट का निर्माण होना है।
प्लांट निर्माण का कार्य सहारनपुर की सी एंड डीएस कंपनी को सौंपा गया है। निर्माण कंपनी ने पालिका अधिकारियों से कहा है कि जब तक इकट्ठा हुए कूड़े का निस्तारण कर पूरी भूमि खाली नहीं होती तब क कार्य शुरू नहीं करेगी।
विज्ञापन
पालिका ने पिछले साल मार्च में भूमि पर इकट्ठा हुए कूड़े के निस्तारण का ठेका टीकेजे इंफ्रास्ट्रक्चर जहांगीपुर दिल्ली को दिया था, लेकिन एक साल में लगभग आठ हजार टन कूड़े का ही निस्तारण हो सका है। जिस समय ठेका दिया गया था, उस समय पालिका ने भूमि पर लगभग 34 हजार कूड़ा इकट्ठा होना आंका था। ठेका लेने के कई माह बाद एजेंसी ने अपना काम शुरू किया था। कूड़ा निस्तारण की धीमी गति को देखकर लगता है कि हजारों टन कूड़े का निस्तारण जल्दी नहीं हो पाएगा और आधुनिक प्लांट निर्माण का कार्य शुरू होने में लंबा समय लगेगा।
- निर्माण कंपनी के खाते में जा चुकी पहली किस्त
आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण के लिए शासन से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत तीन साल पहले करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई थी। पिछले साल निर्माण कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त खाते में भेजी गई थी, लेकिन इसके बाद भी प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
- पहले बिजली की लाइन का लगा था अड़ंगा
पालिका के डलाव घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को लेकर निर्माण एजेंसी ने आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद प्लांट के लिए दूसरी भूमि की तलाश की गई थी, लेकिन पालिका के पास दूसरी भूमि नहीं मिल सकी थी। कंपनी ने दोबारा सर्वे कर इसी भूमि पर प्लांट निर्माण को सहमति दे दी थी।
-
कोट
आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण भैंसवाल रोड पर डलावघर में किया जाएगा। निर्माण कंपनी ने भूमि पर पड़े कूड़े के हटने के बाद ही कार्य शुरू करने की बात कही है। अब तक करीब आठ हजार टन कूड़ा निस्तारित हो चुका है और करीब सात हजार वर्ग मीटर भूमि भी खाली हो चुकी है। कंपनी को कूड़ा निस्तारण का कार्य तेजी से करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।