फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ganpati Bappa Morya... Immersion of Ganesha idols.

Shamli News: गणपति बप्पा मोरया... गणेश मूर्तियों का विसर्जन

Sat, 26 Sep 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya... Immersion of Ganesha idols.
जलालाबाद में अनंत चतुर्दशी पर विराजित गणपति के विसर्जन करने के लिए शोभा यात्रा निकालते श्रद्धाल
शामली। गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को शामली, झिंझाना और जलालाबाद में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों का विधि-विधान से पूजन कर विसर्जन किया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। कई स्थानों पर हवन-पूजन, महाआरती, कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शामली के विश्वकर्मा नगर स्थित श्री गणेश उत्सव परिवार की ओर से गणेश महोत्सव के दसवें दिन महाआरती की गई। रमेश चंद्र ने महाआरती की। शुक्रवार को यज्ञ के बाद गणपति विसर्जन और भंडारा हुआ। श्री आट्ठे वाला राजा गणेश सेवा मंडल की ओर से भी 14 से 25 सितंबर तक महोत्सव आयोजित किया गया। समापन पर मूर्ति को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन के लिए ले जाया गया। विश्वकर्मा नगर, छोटी पंजाबी कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु झिंझाना नहर पुल पहुंचे। कार्यक्रम में रमेश चंद्र, महेंद्र कुमार, विकास, रजत, स्वास्तिक, सुदेश, सीमा, रीतु, नेहा, वाणी, आशु, शुभम, प्रियंका, संजय पांचाल रहे।
विज्ञापन

झिंझाना में राम श्याम दुर्गा मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते गणपति बप्पा के जयकारे लगाते चले। आशीष मित्तल ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं. वीरेंद्र दत्त शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन कराया गया। मनीष संगल-प्रीति संगल और गौरव संगल-पूनम संगल ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के लिए शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकाली गई। कटहरा बाजार स्थित केके वत्स के आवास से फूलों की पालकी में गणपति की प्रतिमा रखकर शोभायात्रा शुरू हुई। ट्रैक्टर-ट्रालियों से गणपति की मूर्ति को गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम ले जाया गया, जहां विधि-विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में कढ़ी-चावल और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान केके वत्स, अभिनव गौड़, वाशु, मैना रानी, हृदय राणा, आदित्य पुंडीर, डा. मुकेश शास्त्री, प्रदीप पुंडीर, आदेश शर्मा, राजेश सैनी, सत्येंद्र राणा, हरिओम उपाध्याय, लक्ष्य वत्स, आकाश कौशिक, अक्षय कौशिक रहे।

जलालाबाद में अनंत चतुर्दशी पर विराजित गणपति के विसर्जन करने के लिए शोभा यात्रा निकालते श्रद्धाल

जलालाबाद में अनंत चतुर्दशी पर विराजित गणपति के विसर्जन करने के लिए शोभा यात्रा निकालते श्रद्धाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed