फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ganna perayi band karayi

चीनी मिल में गन्ना पेराई बंद कराई

Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ganna perayi band karayi
ऊन शुगर मिल में हंगामा करते किसान । - फोटो : अमर उजाला
ऊन। ऊन चीनी मिल पर किसानों ने पर्चियों को अपडेट न करने और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल की पेराई को बंद करा दी। देर शाम तक भी पेराई बंद रही। बता दें कि ऊन चीनी मिल द्वारा किसानों की पर्चियों को अपडेट नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लेकर किसानों ने सोमवार को भी मिल में हंगामा कर दिया था। 
विज्ञापन


मिल अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद हंगामा शांत हो गया था। लेकिन बुधवार को फिर से किसानों ने हंगामा कर मिल अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने मिल में गन्ना महाप्रबंधक पीएन सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई और मिल में पेराई बंद कराकर अपना रोष जताया। 
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने रोजाना 100 पर्चियों को अपडेट करने और दिसंबर माह का भुगतान 22 फरवरी तक भेजने का प्रस्ताव किसानों के सामने रखा। लेकिन किसान तत्काल भुगतान देने तथा पर्चियों का लॉक खोलने की मांग को लेकर देर शाम तक केन कैरियर पर बैठे रहे। देर शाम तक मिल की पेराई बंद रही। सुरेंद्र, लोकेश, पप्पू, अजित, प्रमोद, नरेंद्र, योगेश, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed