{"_id":"694d892706f8f0ced60d9ac7","slug":"gangster-and-history-sheeter-firozs-property-worth-rs-30-crore-has-been-seized-shamli-news-c-26-1-smrt1048-156266-2025-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर फिरोज की 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ अपराध करके खूब खरीदी जमीन-मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर फिरोज की 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ अपराध करके खूब खरीदी जमीन-मकान
Fri, 26 Dec 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:27 AM IST
सार
झिंझाना के निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान पर हत्या समेत 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में उसका गैंग अपराध कर रहा है। फिरोज गैंग का लीडर है।
विज्ञापन
फिरोज खान की सम्पत्ति कुर्क करने के बाद लगाया बोर्ड।
विस्तार
पुलिस-प्रशासन ने झिंझाना निवासी गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की करीब 30 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों को कुर्क किया है। गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमे में वह वांछित चल रहा है। उस पर जनपद शामली व सहारनपुर में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, एएसपी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस-प्रशासन की टीम फिरोज खान निवासी मोहल्ला पठानान झिंझाना के आवास पर नोटिस तामील कराने पहुंची तो परिजनों ने हंगामा किया और नोटिस लेने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद टीम मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव रजाक नगर के सामने स्थित 0.0669 हेक्टेयर भूमि पर पहुंची, जहां सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाकर उसे कुर्क किया गया। इसके बाद करनाल रोड उपरिगामी के पास स्थित अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने बैंक्वेट हॉल की ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से कुर्की का ऐलान किया और बोर्ड लगाए।
दोपहर में एसपी एनपी सिंह ने भी पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फिरोज खान द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये है। कुल 14 संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई है, जिनमें आवासीय प्लाट, कृषि भूमि एवं व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि फिरोज खान अपने गैंग का लीडर है, जिसके विरुद्ध जनपद शामली, सहारनपुर व मेरठ में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, मारपीट, बलवा, सामूहिक दुष्कर्म, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना तथा गैंगस्टर एक्ट आदि के 21 मुकदमे दर्ज है। वह झिंझाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है।
इस दौरान सीओ कैराना हेमंत सिंह, झिंझाना व कैराना कोतवाली प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने बताया कि जनपद में अन्य माफिया एवं गैंगस्टरों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है। ऐसी सभी संपत्तियों को नियमानुसार कुर्क कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विधायक व जिला पंचायत सदस्य का लड़ा था चुनाव
विधायक व जिला पंचायत सदस्य का लड़ा था चुनाव
गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे फिरोज खान पूर्व में लोकदल पार्टी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। एक बार कैराना विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव और एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुका है। वहीं एक बार उसने अपनी पत्नी शाहिस्ता व एक समर्थक कय्यूम को भी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया, लेकिन सभी चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।