फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ganga snan in shamli

यमुना में लगी आस्था की डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ganga snan in shamli
गंगा दशहरे पर स्नान। - फोटो : अमर उजाला
शामली/ कैराना/ खोडसमा। ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने कैराना-बिडौ़ली में यमुना नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना की। भक्तों की भारी भीड़ के चलते पांच घंटे तक मेरठ-करनाल एवं पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर कैराना-बिड़ौली यमुना नदी में सुबह छह बजे श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते-देखते दोपहर बाद हरियाणा के पानीपत- करनाल व शामली जिले के हजारों श्रद्धालुओं का जमघट लग गया।  भक्तों ने यमुना नदी में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। 
विज्ञापन

खोडसमा के करनाल बॉर्डर पर बिड़ौली के पास यमुना घाट पर वाहनों के रेला से मेरठ-करनाल मार्ग पांच घंटे बाधित रहा। कैराना यमुना घाट पर भक्तों  की भारी भीड़ के चलते सुबह से लेकर दोपहर एक बजे जाम लगा रहा। उधर, शामली में करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर में ज्येष्ठ दशहरे पर युवाओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल रोड पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। श्री जय हनुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में गंगा दशहरा पर शिव चौक पर प्याऊ लगाई गई। प्याऊ का  शुभारंभ नवीन संगल, चंद्रवीर सिंह निर्वाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, सूर्यवीर सिंह मौजूद रहे।  


शहर के रेलवे रोड पर गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में प्याऊ का शुभारंभ भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीपाल गोयल ने किया। इस मौके पर रविकांत गर्ग, विनीत गोयल, श्यामलाल एडवोकेट, प्रदीप बंसल, प्रदीप मित्तल, विरेंद्र  मित्तल, सुशील अग्रवाल, निखिल जैन,  कमल गर्ग, डॉक्टर राजीव बंसल का सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed