फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ganga maili hone par bharke baajpaai

गंगा मैली होने पर भड़के भाजपाई 

Sat, 06 Oct 2018 11:22 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 06 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
ganga maili hone par bharke baajpaai
file - फोटो : amarujala
शुकतीर्थ गंगा में आए काले पानी को लेकर भाजपा नेताओं ने रोष प्रकट किया। गंगा को दूषित करने और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के सोलानी व बाण गंगा के संगम पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी, समाजसेवी विनोद शर्मा चेयरमैन ने दोनों नदियों का निरीक्षण किया। बाण गंगा में आ रहे दूषित पानी को लेकर भारी रोष प्रकट किया। शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गंगा की सुध लेने शुकतीर्थ नहीं पहुंचा है। शुकतीर्थ की छवि को भी भारी नुकसान हो रहा है। भाजपा नेताओं ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है। इस मौके पर गंगा सेवा समिति के प्रबंधक विपिन कुमार, कुणाल, महेश, आशीष, नीटू, सतवीर, डा. महकार सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रदूषण बोर्ड टीम ने पानी के सैंपल लिए 
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गंगा में काले पानी के सैंपल लिए। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में उत्तराखंड हरिद्वार की ओर से आए काला बदबूदार पानी आना निरंतर जारी है। जिसे देख गंगा स्नान बंद रहा और दूरदराज क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालु गंगाजी में स्नान किए बगैर ही वापस लौट गए। कार्रवाई न होने से साधु-संतों में रोष बना है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार व लैब सहायक सर्वेश कुमार ने शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा में अलग-अलग जगहों से काले पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed