{"_id":"66d6424af35e27123005dd37","slug":"gang-rape-of-woman-accused-made-video-shamli-news-c-26-1-sal1001-127378-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाया वीडियो
Tue, 03 Sep 2024 04:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। घर से दवाई लेने जा रही महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और लूट की धारा में चार लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात वह बेटे के साथ शुगर की दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान बेटा बाइक द्वारा बिजलीघर पर खाना देने चला गया। इसके बाद तीन युवक आए तथा उसका मुंह दबा कर ईख के खेत में ले गए। आरोपियों ने फोन करके चार अन्य युवकों को बुलाया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी सोने की चेन व कुंडल भी आरोपियों ने छीन लिए। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
आरोपियों ने उसके बेटे की सोने की भी चेन छीन ली तथा बाइक तोड़ दी। पुलिस के अनसुार पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुराचार और लूट के मामले में ऊंचा गांव निवासी जॉनी, सम्राट, राहुल और मदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।