{"_id":"683add419fd1f0777d0e7d01","slug":"gang-rape-of-a-woman-khalil-brought-the-woman-from-west-bengal-by-fraud-then-handed-her-over-to-his-friends-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पश्चिम बंगाल से धोखे से लाया था खलील, फिर दोस्तों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पश्चिम बंगाल से धोखे से लाया था खलील, फिर दोस्तों को सौंपा
Sat, 31 May 2025 04:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 31 May 2025 04:14 PM IST
सार
Shamli News: जिला जलपाईगुड़ी निवासी महिला से बुधवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रोड़ी डस्ट के मिक्सर प्लांट में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। चार के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर पश्चिम बंगाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ की गई और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान कर दिया, जबकि पांचवें एवं मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के जिला जलपाईगुड़ी निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि बुधवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रोड़ी डस्ट के मिक्सर प्लांट में पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों को नामजद करते पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने ऊन रोड पर दुष्कर्म के चार आरोपियों खलील निवासी हापुड़, विपिन निवासी खरखौदा, इसराइल निवासी आलमपुर गंगोह सहारनपुर और रवि निवासी गांव रज्जाक नगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, छुरी और दो बाइक बरामद हुए थीं।
शुक्रवार को एसपी रामसेवक गौतम ने थाने पहुंचकर पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान एसपी ने दुष्कर्म पीड़िता से घटना के बारे जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि महिला को खलील सहारनपुर से बहला फुसलाकर झिंझाना लाया था और अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
वहीं शुक्रवार देर शाम सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अहसान उर्फ आमिर निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी सहारनपुर की पुलिस ने कैराना रोड पर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अहसान घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।