{"_id":"5bd6a941454ad1f8cfe63acef14ed1f6","slug":"gang-rape-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के विरोध पर गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के विरोध पर गोली मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला की सास की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली कि तभी वहां खड़े गांव के ही चार युवकों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप की कोशिश करने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपियों का विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।
महिला चिल्लाई तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की सास की तहरीर पर आरोपी नईम निवासी मलकपुर समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।