फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gang rape case on gram pradhan

प्रधान पर गैंगरेप का केस

Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
gang rape case on gram pradhan
गैंगरेप - फोटो : लोगो
शामली में सरकारी आवास बनवाने के बहाने महिला से गैंगरेप के मामले में ग्राम प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, मगर कोई आरोपी हाथ नहीं आ सका। 
विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को थाना बाबरी पहुंचकर तहरीर देकर बताया था कि गांव बाबरी के प्रधान अनंगपाल ने कॉल करके उन्हें अपने घर बुलाया। उससे कहा कि तुम्हेें अपना सरकारी आवास बनवाना है। तुम्हारे गांव का सेक्रेटरी मेरे घर पर ही बैठा है। महिला ने बताया कि जब वह ग्राम प्रधान के घर पहुंची, तो वहां सेक्रेटरी नहीं था।
विज्ञापन


आरोप है कि ग्राम प्रधान अनंगपाल और वहां मौजूद पदम तथा तीन अज्ञात लोगों ने उसको मकान में बंधक बना लिया। उक्त पांचों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार शाम ही बाबरी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी शामली भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान अनंगपाल, पदम तथा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, इस मामले के बारे में बाबरी थानाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed